CG NEWSRAIPUR NEWSछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

Raipur Traffic Plan: रायपुर को ट्रैफिक से मिलेगा राहत, रायपुर पुलिस ने तय किया नया प्लान, इन मार्गों पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति लगातार बन रही थी. खासकर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है.

वहीं हल्के मालवाहक वाहनों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक (चार घंटे) की रोक रहेगी. यह व्यवस्था रायपुर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर लागू रहेगी. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस नए ट्रैफिक प्रबंधन से स्टेशन क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनेगी.

जानकारी के मुताबिक, तेलघानी नाका चौक, गंज मंडी , भैंसथान जैसे शहर के भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में करीब 300 से अधिक गोदाम संचालित हैं. जहां से सामानों को लोडिंग-अनलोडिंग के लिए हल्के मालवाहक वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्टेशन क्षेत्र के आसपास परच्यून गोदाम संचालकों को शहर के बाहर स्थान तय कर विस्थापित किए जाने की जररूत महसूस की जा रही है. विस्थापित न होने तक सुचारू ट्रैफिक के लिए रायपुर कमिश्नर डॉ. संजिव शुक्ला ने प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों पर 4 घंटों के लिए बैन कर दिया है.

इन मार्गों पर हल्के वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध (Raipur Traffic Plan)
01. अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग – तेलघानी नाका चौक.
02. राठौर चौक से तेलघानी नाका चौक.
03. फाफाडीह चौक- स्टेशन चौक- तेलघानी नाका चौक.
04. चुना भट्टी से गुढ़ियारी अंडर ब्रिज नर्मदा पारा होकर स्टेशन चौक निकास गेट तक.
05. कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज होकर तेलघानी नाका चौक.
06. नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा की ओर.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button