गरियाबंद:- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुखबिर के शक में नक्सलियो ने ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। पूरा मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ख़रीपदर में ग्रामीण की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंका है। वहीं पास में एक पर्चा भी चस्पा किया है। जिसमें मुखबीरी के शक में हत्या की बात कही गई है।
Read More: छत्तीसगढ़ में योग्य व्यक्ति की कमी नहीं, बस योग्य बनने नहीं दिया जा रहा: अमित बघेल
ग्रामीण रामदेर को पुलिस मुखबीरी के आरोप मे भकपा माओवादी और जनता विरोधी काम के लिए मौत के घाट उतार दिया गया उस पर आरोप लगाया है कि फरवरी 2023 में नक्सलियों के डेरा के ऊपर पुलिस का घेराव करवाया था 200 से ज्यादा पुलिस के साथ नक्सलियों को खत्म करने के लिए योजना बना कर आए थे इसके साथ 5 6 और मुखबिर थे लेकिन रामदेर मुख्य था यह पार्टी और जनता के विरोध में काम कर रहा था एक बार इसे जन अदालत में समझाया था, लेकिन नहीं सुधरा इसलिए अंतिम में इसको भाकपा माओवादी उदंती एरिया कमेटी की ओर से मौत का सजा दिया गया है, उसके साथ जो और पुलिस मुखबिरी कर रहें उन को चेतावनी दिया जाता है कि अगर पार्टी और जनता के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो उनको भी मौत की सजा मिलेगी पुलिस मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा दिया जाता है।


पुलिस मामले की विवेचना कर लाश का पी एम बाद शव को उनके परिजन के सुपर्द कर मामले के जांच में जुटी हुई है।एसडीओपी अनुज गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. ऐसा लगता है कि रस्सी से गला घोंटा गया होगा,फिलहाल शव के पीएम के बाद ही कारण स्प्ष्ट हो सकेगा. मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. एसडीओपी ने कहा कि ओड़िशा-सीमावर्ती इलाकों में नक्सली मूवमेंट है. जिले में लगातार सर्चिंग किया जा रहा है.
ख़बरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






