
खरोरा: ग्राम केशला में रामलीला का मंचन आज शाम किया गया। मंचन के पूर्व कलाकारों द्वारा गणेश वंदना एवं माता सेवा का वंदना किया गया। सभी अतिथियों द्वारा भगवान रामचन्द्र भैया लक्ष्मण माता सीता हनुमान जी, जामवंत एवं वानर सेना का पूजा अचर्ना किया गया। दशहरा पर्व को ग्रामीण अंचल में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव में परंपरागत रामलीला का मंचन हुआ। जिसका आनंद ग्रामवासियों ने देर रात तक उठाया।
केशला क्षेत्र के अंचल में दशहरा आयोजन की तैयारी मंगलवार देर शाम तक पूरी कर ली गई थी। विजयादशमी पर्व पर सत्य की जीत और असत्य की हार हुई। जिसमें रामलीला का मंचन हुआ। रावण भाठा मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई। रणभूमि में एक तरफ रावण दल तो दूसरी तरफ राम दल था। दोनों दल के बीच घमासान युद्ध हुआ। 61 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया।
राम को रावण के भाई विभीषण ने बताया कि रावण के नाभि में अमृत कुंड है। नाभी में बान चलाओ, तभी रावण की मृत्यु होगी। राम ने रावण के नाभी में तीर कमान चलाई तब जाकर श्री राम कहते हुए रावण ने अपने प्राण त्यागे।