
रायपुर: विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के शांतिपूर्ण संपादन हेतु रायपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। इसके परिणामस्वरूप अपराध नियंत्रण बेहतर हुआ है। पिछले 2 माह में आबकारी अधिनियम के तहत 852 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। नारकोटिक्स के 40 प्रकरण दर्ज किए गये जिसमे 350 किलोग्राम गाँजा सहित अन्य नशीले पदार्थ जप्त किए गए ।
आर्म्स एक्ट के के तहत 226 प्रकरण दर्ज कर 230 लोगों को जेल भेजा गया तथा 233 चाकू/गुप्ती/तलवार जप्त किए गये। 2 देसी कट्टे भी बरामद किए गये।रायपुर ज़िला में निवासरत शस्त्र लाइसेंसेदारानों के 1570 शस्त्र थानो में जमा कराये गये हैं
अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 151 के तहत 1347 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। धारा 109 के तहत 72 धारा 110 के तहत 348 एवं धारा 107,116 के तहत 4713 लोगों पर कार्यवाही कर बाउंड ओवर कराया गया।
आदतन बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कुल 33 ज़िलाबदर के प्रकरण प्रस्तुत किए गये हैं तथा 3 आदतन अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण प्रस्तुत किए गये हैं।
रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तारी एवं स्थायी वारंटियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए पिछले 2 माह में कुल 2310 वारंट तामील करने में सफलता हासिल की है जिसमें से कुछ 5 वर्षों से पूर्व से भी फ़रार थे।
संपूर्ण ज़िले में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पिछले 2 माह में क़रीब तीन करोड़ छब्बीस लाख रुपये का सोना-चाँदी जैसे बहुमूल्य धातु एवं क़रीब 1 करोड़ 95 लाख नगद पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। नगद और सोना-चाँदी मिलाकर 5 करोड़ 21 लाख की जप्ती हुई है।पुलिस का अपराध रोकथाम एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए चलाया जा रहा अभियान अभी जारी है ।
पिछले 2 माह में गणेश झांकी जैसे बड़े आयोजन को भी शांतिपूर्वक बिना किसी घटना के संपन्न कराया गया। डीजे, धूमाल, लाउडस्पीकर, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध हो रही शिकायतों को देखते हुए इन पर भी कड़ी कार्यवाही करते हुए 70 से अधिक डीजे/धूमाल जप्त किए गये। MV ऐक्ट एसई संबंधित चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट को ढकते हुए पदनाम पट्टिकाएँ भी हटवायी गयीं। चुनाव, क़ानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मद्देनज़र कार्यवाहियाँ लगातार ज़ारी रहेंगी।






