CG NEWS: आठ सिंचाई योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 18 करोड़ 49 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 847 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के झांझ एनीकट कार्य के लिए 3 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 155 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाली के सिरली एनीकट कार्य के लिए 02 करोड़ 63 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। (Proyecto Minimata Bango)
READ ALSO-CG NEWS: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया
योजना के पूरा होने से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड- पाली के सैली जलाशय की मुख्य नहर की पक्के संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 01 करोड़ 81 लाख 61 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 405 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कटघोरा के झोंकानाला जलाष्य के स्लूस जीर्णोद्धार कार्य के लिए 62 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 182 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो परियोजना के बांगो बांध के अपस्ट्रीम में कांक्रीट कार्य के लिए 03 करोड़ 50 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
READ ALSO-CG NEWS: छत्तीसगढ़ में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस दल पर हमला…
कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के हसदेव बैराज गेट दर्री के सभी गेट स्टाप लाग एवं संबंधित रेग्यूलेटर गेटों तथा उसके हॉइस्टीग एरेंजमेंट के मरम्मत एवं पेटिंग कार्य के लिए 03 करोड़ 07 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो परियोजना के बांगो बंाध के निरीक्षण गैलरी में स्थापित 3 नग पेन स्टॉक फिलिंग वॉल्ब के रिपेरिंग/बदलने का कार्य तथा बटर फ्लाई वॉल लगाने कार्य के लिए 01 करोड़ 32 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-कोरबा के हसदेव बांयी तट नहर के आर.डी. क्रास रेग्यूलेटर पर गेट फिटिंग एवं लगाने कार्य के लिए 02 करोड़ 36 लाख 07 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। (Proyecto Minimata Bango)
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मटिया से 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
- भिलाई में खेल परिसर के भीतर खुली शराब दुकान, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव गिरफ्तार — स्थानीयों में आक्रोश…
- Gold Rate Today 30 October: सोने के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में बढ़े भाव — जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…
- Raipur Viral Video: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने किया हंगामा — वीडियो वायरल….
- Mamta Kulkarni का विवादित बयान: Dawood Ibrahim आतंकी नहीं, उसने ब्लास्ट नहीं करवाए — एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल…
 
				





