छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

अंबिकापुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वैद्यों को राशि ट्रांसफर और जनजातीय नृत्य महोत्सव का शुभारंभ…

अंबिकापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती है। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है।

मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्यों को हर साल 5000 रुपए विभाग डीबीटी के माध्यम से देगा। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर होगा। ऐसे 50 वैद्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है, जिनमें से 5-10 वैद्यों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित भी करेंगी। प्रदेश में पहली बार उत्तर क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पहले ग्राम स्तर पर हुई। इसके बाद जिला स्तर के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 50, 25 और 15 हजार रुपए पुरस्कार राशि दी गई।

अब 19 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। इसमें जो विजेता होगा उसे 2 लाख रुपए राष्ट्रपति के हाथों से दिलवाए जाएंगे। द्वितीय विजेता को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपए मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button