प्रतापपुर / Pratappur Police Department आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतापपुर पुलिस ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस रैली में देखने को मिला कि वाहनों पर सवार पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए और तिरंगा लिए चल रहे थे।
Pratappur Police Department रैली में शामिल पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए शहर का भम्रण किया।रैली थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे एसआई राजेश तिवारी नवल किशोर दुबे एएसआई अशोक तिर्की व समस्त थाना के स्टाफ उपस्थित थे वहीं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि 15 अगस्त को सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराए और उसका सम्मान करे। इस मुहिम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। एसपी ने आह्वान किया कि सभी अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराकर दूसरे लोगों को भी देशभक्ति का संदेश दें।
BREAKING:- 2023 में इस कांग्रेस विधायकों को मिलेगी टिकट? पीएल पुनिया ने दिया जवाब