Weatherweather newsWeather Updateक्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर
Bilaspur Spa Centre Raid: 5 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की रेड, देह व्यापार का खुलासा…
Bilaspur Spa Centre Raid: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के 5 प्रमुख स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई।
पुलिस टीम ने एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा और एक्वा-2 स्पा की जांच की। जांच के दौरान स्पा सेंटरों में नियमों का पालन नहीं किए जाने का मामला सामने आए।
मामले में पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटरों के प्रबंधकों और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में आए लोगों में अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन शामिल हैं।






