CG NEWS: मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है। (Tribute to Dhyanchand)
READ ALSO-CG NEWS: विकलांग हिम्मत, हौसले और हुनर से आगे बढ़ रहे…
मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
READ ALSO-CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम, रोजगार देने के मामले में…
मुख्यमंत्री बघेल ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उनकी उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए। मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। (Tribute to Dhyanchand)
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






