BREAKING NEWS: चीनी- पॉप सिंगर क्रिस वू (Kris Wu) को सेक्स क्राइम का दोषी पाने के बाद अदालत ने सुनाई 13 साल की सजा…

दुनिया में कई ऐसे बड़े सिंगर है जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है और कई बार कुछ ऐसा होता है कि फैंस को अपने सबसे पसंदीदा स्टार सेन नफ़रत हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ चीनी-कैनेडियन पॉप सिंगर क्रिस वू (Kris Wu) के साथ। कोर्ट ने सिंगर को 13 साल की सजा सुनाई है। इस खबर के बाहर आने के बाद से उनके फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं।
Kris Wu को कोर्ट ने सुनाई 13 साल की सजा
दरअसल, चीनी-कैनेडियन पॉप सिंगर क्रिस वू (Kris Wu) को सेक्स क्राइम का दोषी पाने के बाद अदालत ने 13 साल की सजा सुनाई है। बीजिंग के एक कोर्ट ने 32 साल के Kris Wu को तीन महिलाओं के बलात्कार और ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए भीड़ इकट्ठा करने का दोषी पाया है। Kris Wu को पिछले साल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय एक स्टूडेंट ने उनपर डेट-रेप का इल्जाम लगाया था। इसके बाद 24 और लड़कियों ने सामने आकर वू के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट का कहना है कि वू को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि चीन में लोगों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया उनकी सजा पूरी होने के बाद की जाती है। (Chinese-pop singer Kris Wu sentenced to)
read more- महाविद्यालय कांसाबेल में विज्ञान क्लब के द्वारा आयोजित हुआ क्विज प्रतियोगिता…

शराब के नशे में थी महिलाएं, तब किया दुष्कर्म
बीजिंग के चाओयंग जिले के कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि Kris Wu को तीन महिलाओं का बलात्कार करने के लिए 11 साल और छह महीने की सजा काटनी होगी। सिंगर पर इल्जाम है कि उसने 2020 में अपने घर पर बुलाकर तीनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था, जब वो शराब के नशे में थीं और अपना बचाव नहीं कर सकती थीं। कोर्ट ने आगे कहा कि इसके अलावा ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए लोगों को इकट्ठा करने के लिए सिंगर को एक साल और 10 महीने की सजा सुनाई गई है।
सबसे पहले नबिलग स्टूडेंट ने लगाया था आरोप
सबसे पहले क्रिस वू पर दू मेजू (Du Meizhu) नाम की एक स्टूडेंट ने आरोप लगाया था। लड़की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उसकी मुलाकात वू से दो साल पहले हुई थी। तब लड़की की उम्र 17 साल थी। लड़की के मुताबिक, सिंगर के घर पर हुई एक पार्टी में उसे इनवाइट किया गया था। यहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई और अगली सुबह जब उसकी आंख खुली तो वो सिंगर के बिस्तर में थी। (Chinese-pop singer Kris Wu sentenced to)
reda more- भारत स्काउट एवं गाइड का द्वितीय सोपान शिविर ओड़गी मे हुआ संपन्न लगभग 300 बच्चों ने लिया भाग…
Kris Wu को देना होगा 600 मिलियन जुर्माना
Kris Wu ने अपने ऊपर लगे इस इल्जाम को खारिज कर दिया था। लेकिन इसके बाद 24 और महिलाओं ने सामने आकर उसपर इल्जाम लगाए। महिलाओं ने बताया कि कैसे सिंगर शराब से भरी पार्टियों में महिलाओं को बुलाता है। इसके साथ-साथ टैक्स फ्रॉड का आरोप भी Kris Wu पर है और इसके लिए उन्हें 600 मिलियन युआन यानी 6,82,64,46,000 रुपये जुर्माना देना होगा।
- Chhattisgarh: दर्दनाक आतंकी हमले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को झीरम कांड से जोड़ा, बोले यहाँ भी…
- J&K फ्लाइट 3 घंटे लेट श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक, यात्रियों ने लगाया बड़ा आरोप…
- पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी