छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आज दिल्ली में होगा चयन इंटरव्यू…

रायपुर: लंबे वक्त से निष्क्रिय पड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस को फिर से सक्रिय करने की कवायद आलाकमान ने शुरू कर दी है। AICC जल्द ही छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए आज नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में खुद भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा मौजूद रहेंगी। साक्षात्कार के लिए दिल्ली आलाकमान ने कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक चन्नी साहू सहित कुल पांच नेताओं को दिल्ली बुलाया है। बता दें कि संगीता सिन्हा को भूपेश खेमे, जबकि चन्नी साहू को टी.एस. सिंहदेव खेमे का समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है।⁠

हालांकि, दोनों में से किसी एक खेमे से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन लगभग तय माना जा रहा है। चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित राष्ट्रीय नेताओं के पैनल को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button