क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड: रात का पारा 3 डिग्री तक गिरेगा, दुर्ग सबसे ठंडा…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे रात में ठंड महसूस होने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button