देश

BIG BREAKING : BJP के पूर्व नेता की पत्नी ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म…जानिए कैसे

राजस्थान के चूरू जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चूरू जिले में तारानगर के वार्ड-22 निवासी बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की पत्नी सोनम देवी (32) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 12 नवंबर को जयपुर के एसएमएस अस्पताल की जनाना अस्पताल यूनिट में भर्ती करवाया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद यूनिट के वरिष्ठ चिकित्सक विशेषज्ञों ने सोनम देवी को अपनी देखरेख में लेकर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने सोनम देवी की सोनोग्राफी करवाई तो पता चला कि सोनम देवी के पेट में तीन बच्चे हैं।

read more : राजधानी में दो दिन के लिए मीट की दुकानें रहेगी बंद, दुकानों के होंगे लाइसेंस रद्द नगर निगम ने जारी किया आदेश

यूनिट के डॉक्टर नीलम भारद्वाज, डॉक्टर पवन अग्रवाल, डॉक्टर नीलम, डॉक्टर हर्षिता और डॉक्टर कविता सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार दोपहर को सोनम देवी का ऑपरेशन कर सुरक्षित डिलीवरी करवाई। सोनम देवी ने 12:20 मिनट पर एक लड़की और इसके एक मिनट बाद एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म होने के बाद तीनों नवजात बच्चे और उसकी माता सोनम देवी एकदम स्वस्थ हैं।

read more : CG BREAKING: किसानों के लिए खुशखबरी, अब धान बेचने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा , सरकार ने इन जगहों पर खरीदी केंद्र खोलने का किया बड़ा ऐलान

अभी तीनों नवजात बच्चे और उनकी माता सोनम देवी जयपुर अस्पताल में ही भर्ती हैं। इससे पहले सोनम देवी के छह साल की एक लड़की भी है। वर्तमान में सोनम देवी के पति मुकेश शर्मा ने तारानगर के सरकारी अस्पताल में डेयरी कर रखी है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button