छत्तीसगढ़
किसानों ने किया चक्काजाम, धान खरीदी बंद होने से नाराज…

पखांजूर: बांदे लैम्प्स के अंतर्गत सभी धान खरीदी केन्द्र पिछले 9 दिनों से बंद है जिससे किसान भारी परेशान है। किसान अपने धान लेकर घर में बैठे हैं, कम समय बचा हुआ है और खरीदी अगर बंद रही तो पूर्ण रूप से खरीदी कर पाना संभव नहीं।
खरीदी बंद होने से किसानों के माथे में भारी चिंता सता रही है। बांदे क्षेत्र में 10 धान खरीदी केन्द्र जहां जगह की कमी के चलते 9 दिनों से खरीदी बंद है। लगातार परिवहन की मांग के बाद भी अब तक धान का उठाव नहीं हो पाया जिसके चलते खरीदी पूर्ण रूप से ठप पड़ा हुआ है।