CG BEMETRA NEWS : बिरनपुर हत्याकांड की सूचना देने वाले को मिलेंगे दस हजार, दो समुदायों में विवाद के बीच मिले थे दो शव
बेमेतरा। Bemetara Violence: छत्तीसगढ़ के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के दौरान मुस्लिम पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम दिया जाएगा। बेमेतरा पुलिस अधीक्षक ने इसकी घोषणा की है। इस मामले में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Read More: भाई के दोस्त ने किया लड़की से रेप, फिर सोशल मीडिया में कर दी पोस्ट , गिरफ्तार…
बिरनपुर हत्याकांड में सूचना देने वाले को मिलेगा दस हजार
साजा विधानसभा के ग्राम बिरनपुर में रहीम मोहम्मद अयूब और ईदूल मोहम्मद की हत्या के मामले में धारा 302 तो दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा पतासाजी तो की जा रही है किंतु अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया है।
मालूम हो कि ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के झगड़ा होने के उपरांत जहां भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी । उक्त हत्याकांड के बाद 10 अप्रैल को बिरनपुरगांव में दो अज्ञात शव मिला। जिसकी हत्याकर फेंक दिया गया था।इन सब के चलते मामला काफी गंभीर हो गया था। स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई थी। जिसे जैसे-तैसे प्रशासन के द्वारा सामान्य करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
ख़बरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






