Uncategorizedएजुकेशनक्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबरलाइफस्टाइलहेल्थ

BREAKING NEWS: बीजापुर से दूर कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट, 9 जवान शहीद…

बीजापुर: बीजापुर से दूर कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट कर सुरक्षाबलों की एक वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 9 जवान शहीद हो गए। इनमें से एक ड्रायवर भी है। कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।

बस्तर आईजी ने विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर से दूर कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेली के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ा दिया। आईजी ने 8 जवान और एक ड्रायवर के शहीद होने की पुष्टि की है।

बस्तर आईजी ने दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी पुष्टि की है। शहीद जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के थे। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था। सुबह सोमवार को सुबह सर्चिंग के लिए निकली थी। कुछ सूत्रों ने घायल जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button