छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

National President Nadda सितंबर में भाजपा का होगा कार्यकर्त्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल, हो सकता है बड़ा बदलाव…..

रायपुर : National President Nadda : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के राष्ट्रीय नेताओ का आना जाना शुरू हो गया है, बता दे की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 सितंबर को रायपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक उनकी तरफ से केवल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की स्वीकृति मिली है।

जरुरी खबर….. RJ EXCLUSIVE : RSS की समन्वय बैठक छत्तीसगढ़ में, मोहन भागवत समेत केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, 2023 विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा?

27 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल


सम्मेलन में प्रदेश भर से 27 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के साथ ही जिले, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी भी होंगे। सभी विधानसभाओं से 300 पदाधिकारी इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आएंगे।

इन मोर्चों में बदलाव की चर्चा

National President Nadda : भाजयुमो- अध्यक्ष अमित साहू पर निष्क्रियता के आरोप लगते रहे हैं। बड़े नेताओं से भी उनकी शिकायत हो चुकी है।

महिला मोर्चा- अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पिछले 3 सालों में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है।
ओबीसी मोर्चा- चुनाव को ध्यान में रखते हुए मैदानी क्षेत्र के नेता को दी जा सकती है कमान।
किसान मोर्चा- अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल किसानों को लेकर तीन साल में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं कर सके।

जरुरी खबर….. Minister s big claim इस मंत्री का बड़ा दावा : BJP के संपर्क में कांग्रेस के कई विधायक, 2023 तक…

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button