CG: लोरमी महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल में मधुमक्खी के काटने से 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के पास ही मधुमक्खियों का छाता बना हुआ था, इस दौरान करीब दोपहर तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने स्कूली बच्चों पर हमला किया.
Read More: नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, घटना स्थल से बरामद हुआ सुसाइड नोट
bee bite in school; इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल पर मौजूद 50 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक अस्पताल में लाया गया है. उनका प्राथमिक इलाज जारी है. वहीं इस घटना को लेकर स्कूली छात्र दिनेश राजपूत ने बताया कि स्कूल परिसर में खेलने के दौरान अचानक मधुमक्खी का झुंड आ गया. जिनके हमले से 50 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. इसकी सूचना तत्काल शिक्षक को दी गई.
bee bite in school: महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सी. एस. राजपूत ने बताया घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल 108 की मदद से बच्चों को लोरमी के सामुदायिक अस्पताल केंद्र लाया गया. फिलहाल बच्चों का प्राथमिक इलाज चल रहा है.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






