
पारंपरिक खेलों का महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का उत्साह बिलासपुर में भी देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के लोग मे इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को CMD कॉलेज परिसर में भी छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मेयर रामशरण यादव सहित अन्य कांग्रेस नेता कबड्डी खेलते नजर आए। कांग्रेस नेताओं के कबड्डी खेलने का वीडियो भी अब सामने आया है.(Video viral Congress leaders)
इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता कबड्डी..कबड्डी..कबड्डी कहते हुए मैदान में खेलते दिखे। विधायक देवेंद्र यादव और अटल श्रीवास्तव की टीम आमने सामने थी। इसमें विधायक खुद रेड डालने गए। मगर वह फिसल गए। इसके बाद जब अटल रेड डालने गए, तब विधायक की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और वह आउट हो गए।
READ ALSO- खुशखबरी ! अब धान बेचने के लिए नहीं होगी बारदाना की कमी, जानिए सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा?
रेड के दौरान अटल
वहीं, मेयर रामशरण यादव ने एक साथ तीन खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया सहित अन्य मौजूद रहे। लोगों ने भी नेताओं के इस गेम का जमकर आनंद लिया और खूब तालियां बजाईं।

सीएम ने किया था उद्घाटन
गुरुवार से छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का रंगारंग आगाज हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में इसका औपचारिक उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने भंवरा (लट्टू) नचाया, बाटी (कंचा) और पिट्ठुल में भी हाथ आजमाया। अगले तीन महीने तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्तरों पर ऐसे ही 14 खेलों की प्रतियोगिताएं चलेंगी।
पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं
छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इस प्रतियोगिता में जिन खेलों को शामिल किया गया है, उसमें दलीय श्रेणी यानी टीम इवेंट में गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं हैं। वहीं एकल श्रेणी यानी सोलो इवेंट में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।
READ ALSO- Big Breaking : 10 दिनों तक सभी स्कूल बंद, आदेश जारी !
ऐसी रहेगी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तारीखें
सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किए गए। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक होगा। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर से 6 जनवरी के बीच खेला जाएगा। (Video viral Congress leaders)