देशनई दिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबर

मोदी कैबिनेट की आज होगी पहली बैठक, 33 नए चेहरे को मौका मिला…

Modi Cabinet first meeting: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

मोदी के साथ-साथ 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें से 30 ने कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। वहीं Modi 3.0 मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरे को मौका मिला है। इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम 5 बजे होगी।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कैबिनेट से 36 मंत्रियों को जगह नहीं मिली। कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल हैं। पहले टर्म में 8 और दूसरे टर्म में 6 महिलाएं थीं। सबसे युवा TDP के राम मोहन नायडू और सबसे बुजुर्ग 79 साल के जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री ने ली शपथ
1. राजनाथ सिंह 2. अमित शाह 3. नितिन रमेश गडकरी 4. निर्मला सीतारमण 5. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7. शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेन्द्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्वानंद सोनोवाल 15. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के.राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उरांव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेंद्र यादव 23. गजेंद्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरन रिजिजू 26. हरदीप सिंह पुरी 27. डॉ. मनसुख मांडविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल.

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ
राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव गनपत राव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली.

36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वो सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगम , अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गरिटा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button