
प्रतापपुर – गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में सुरजपुर जिले डुमरिया स्थित अन्नपूर्णा एग्रो राइस मिल के एक राइस मिल में कार्य कर रहे कर्मचारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मिल के ऊपर काला धुआं उठता दिखाई दिया। वहां आग लगने से यह धुआं उठ रहा था। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कर्मी बाहर की ओर भागे। इसके बाद 112 पर सूचित किया गया। कोरिया सरगुजा और सुरजपुर तीनों जिले के दमकल पहुंची, जिससे मिल के कर्मी ही आग बुझाने जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। मिल संचालक के अनुसार इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
