क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

Chhattisgarh: फेसबुक से दोस्ती कर की शादी, शादी के अगले दिन, दुल्हन जेवरात और कैश लेके फरार…

सारंगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक लुटेरी दुल्हन शादी की पहली रात ही दूल्हे के परिवार को लूटकर फरार हो गई। दरअसल, दूल्हा सोता ही रह गया और दुल्हन कैश और सोने-चांदी लेकर भाग गई। यह मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद और पूजा पटेल फेसबुक के जरिए दोस्त बने थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। केशव ओडिशा के पदमपुर में लड़की को देखने गया, वहां लड़की उसे पसंद आ गई। इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने शादी के खर्च के लिए दूल्हे से दो लाख रूपए मांगे। दूल्हे के परिजनों ने पैसे दे दिए। 20 मई को दोनों ने दुर्गा माता मंदिर में शादी कर ली।

दूल्हा सोता ही रह गया और दुल्हन फरार हो गई
दूल्हे ने बताया कि, शादी की पहली रात वह सो रहा था। रात के एक बजे जब उसकी नींद खुली तो दुल्हन वहां पर नहीं थी। उसने पूरे घर में दूल्हन को ढूंढ़ा लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। फिर उसने दुल्हन के परिजनों से संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन उनका भी फोन बंद था।

कैश समेत सोने-चांदी के जेवर लेकर भागी दुल्हन
दूल्हे के परिजनों ने बताया कि, दुल्हन 10 हजार कैश समेत सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गई है। उन्होंने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button