ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

27 Maarch 2022 – कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी गृदाशाए जानिए आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aries) 27 मार्च 2022
आगामी दिनों को लेकर नयी योजना बनायेंगे। आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। योजना बनाकर काम करना बेहतर होगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति रहेगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे। व्यवहार में न्याय रखने का प्रयास करें। निर्धारित काम के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

आज का वृषभ राशिफल (Taurus) 27 मार्च 2022
छात्रों को लाभ होगा। कैरियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की बात अवश्य मानें। आपको सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से करना चाहिये। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें। कोई नया काम शुरू ना करें. आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्य भार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा। यात्रा लाभदायी नहीं रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल (Gemini) 27 मार्च 2022
यात्राओं के कारण परेशानी हो सकती है। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। उच्च शिक्षा में अवरोध आने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। अपने सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मनोरंजन में रुचि लेंगे। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आप दान-धर्म भी कर सकते हैं।

आज का कर्क राशिफल (Cancer) 27 मार्च 2022
लाइफ पार्टनर के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे। भाग्य आपके साथ होने से आपका आज का दिन आनंद और सफलता का बना रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। नौकरी करने वालों के ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। आपके अधीनस्थ लोगों और ननिहाल से लाभ प्राप्त हो सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की उम्मीद है।

आज का सिंह राशिफल (Leo) 27 मार्च 2022
कारोबार सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पुराने अनुभवों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके खर्चे कम होने की सम्भावना बन रही है। बढ़ते हुये कर्जों को चुकाने के लिये तत्पर रहेंगे। आज आप अपने पसन्दीदा कार्यों में रुचि लेंगे। आज परिवार के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।आज आप तन-मन की स्वस्थता महसूस करेंगे। आप सृजनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया लिखने की प्रेरणा आपको होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे। आपकी संतान आपको अच्छे समाचार दे सकती है। धर्म और सेवा के साथ जुड़ी प्रवृत्ति में आप बहुत आनंद मिलेगा।

आज का कन्या राशिफल (Virgo) 27 मार्च 2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। अध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। सम्पत्ति से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में मंदी रहेगी। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मन में चिंता महसूस होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होगा। सामाजिक कार्यक्रम में मानहानि हो सकती है। आपके तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए। संपत्ति तथा वाहन के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेने की आवश्यकता है। किसी से उलझ सकते हैं। हानि होगी।

सूर्य के मीन राशि में गोचर से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

आज का तुला राशिफल (Libra) 27 मार्च 2022
कुंवारे जातकों का विवाह तय होने में बाधा आ सकती है। छात्रों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। ऐसी जगह प्रतिक्रिया देने से बचें जहां लोग आपको ज्यादा महत्व न देते हों। किसी विवाद के चलते परेशान रहेंगे। । दोपहर के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। मांगलिक प्रसंग तथा प्रवास की योजना बन सकती है। सहोदरों के साथ पारिवारिक प्रश्नों पर चर्चा हो सकती है। विदेश में बसने वाले लोगों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज नए काम का आरंभ कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पूंजी निवेश के लिए अच्छा दिन है। सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 27 मार्च 2022
अपनी कार्यशैली में विशेष सुधार लाने का प्रयास करेंगे। भाइयों और मित्रों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। आज आपको कई शुभ समाचार एक साथ मिल सकते हैं। परिवार में संघर्ष या मनमुटाव होने की संभावना है। आपको नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। गलत खर्च न हो इसका ध्यान रखें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी संपत्ति स्थिर रहेगी। निवेश के प्लान को टालें।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button