छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में कोरोना ने मचाई तबाही, 24 घंटो में 2701 नए मामले, ये 28 जिलें रेड जोन घोषित

नई दिल्ली। Maharashtra 28 districts redzone देश में एक बार फिर कोरोना के मामले डराने लगे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां बुधवार 2701 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9806 हो गई है। राहत की बात ये है कि इससे किसी की मौत नहीं हुई
Maharashtra 28 districts redzone इसके साथ ही 1327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 98.0 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.87 फीसदी है। राज्य में अब तक 8,11,54,970 सैंपल में से 78,98,815 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़े :- मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात के बाद लिया निर्णय,इन बिंदुओं पर बनी सहमती
Maharashtra 28 districts redzone स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 564 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही अब देश में मौजूदा समय में 28,857 कोरोना मरीज हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 5,233 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3,345 लोग ठीक हुए हैं। बुधवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई।
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 564 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में मौजूदा समय में पॉजिटिविटी रेट 2.84 फीसदी है और 406 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही बुधवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1691 है।
एक BA.5 संक्रमित की पुष्टि
Maharashtra 28 districts redzone बता दें मंगलवार को एक महिला में कोरोना वैरिएंट BA.5 की पुष्टि की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार बीजे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग की नई रिपोर्ट आने के बाद पुणे की एक 31 साल की महिला BA.5 वैरिएंट से ग्रसित पाई गई। इसके पहले महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन नए मरीज मिले थे। इसके बाद 7 जून को एक महिला में BA.5 के लक्षण पाए गए। देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है।
देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना बढ़ते मामलों ने चौथी लहर के आने का एहसास कराया है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है। चार महीने बाद मुंबई में एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढती जा रही है। अगर ऐसे ही कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। ऐसे में एक बाद फिर लॉकडाउन और प्रतिबंधों का समय लौट आएगा।
यह भी पढ़े :- पबजी गेम खेलने के लिए माँ ने किया मना तो, बेटे ने नाराज होकर माँ के सीने में दाग दी 6 गोलियां, फिर हुआ कुछ यूँ…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण 5 फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।