कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में जगदीश शेट्टार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कर्नाटक में भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। (Former Karnataka CM Jagadish Shettar joins Congress)
READ MORE:CG NEWS: रायपुर उत्तर विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम बघेल…
सिद्धारमैया समेत कई नेता मौजूद रहे।
शेट्टार ने कहा, ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।’
‘पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।’ (Former Karnataka CM Jagadish Shettar joins Congress)
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन भरने के लिए शेट्टार को फॉर्म बी दिया। ऐसा माना जा रहा है कि शेट्टार अपनी परंपरागत हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन भरने के लिए शेट्टार को फॉर्म बी दिया। ऐसा माना जा रहा है कि शेट्टार अपनी परंपरागत हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
सिद्धारमैया बोले- शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। जैसा व्यवहार भाजपा ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। उनके आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
रविवार को कांग्रेस नेताओं से मिले थे
रविवार को शेट्टार ने कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। शेट्टार ने बताया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था।जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कहा था कि भाजपा अगर रविवार तक उनका टिकट फाइनल नहीं करती है तो उन्हें सख्त फैसला लेना पड़ेगा। इससे पार्टी को 25 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि, शेट्टार ने रविवार तक का इंतजार नहीं किया था और शनिवार देर रात ही पार्टी छोड़ दी थी।
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी
- Kondagaon News: भाजपा नेता की गाड़ी से टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत – पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप
- CG Board Result 2025: 10 मई तक आ सकता है CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.71 लाख छात्रों को इंतजार…
- CG NEWS: तेज रफ़्तार कार की कहर, कार ने ली महिला की जान मौके पर दर्दनाक मौत…