
प्रदेश में सुबह 11 बजे से ही सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते गर्मी को देखते हुये लोगों को घरों में ही रहने हिदायत दिया है। अतिआवश्यक होने की स्थिति में पानी बाटल साथ में लेकर चलें।
Weather Update : प्रदेश में आने वाले दिनों में अभी लू की स्थिति बनी रहेगी। इससे निजात मिलता अभी नहीं दिख रहा है। प्रदेश में बढ़ते गर्मी को देखते हुये। शहर के कई जगहों में सामाजिक संगठनों द्वारा पियाऊ खोले जा रहे हैं।
वहीं इस बीच राज्य शासन ने प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों के खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया है। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी बढ़ते गर्मी के मदद्ेनजर अलर्ट जारी किया है।
Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
वहीं आगाह किया है कि प्रदेश के कई जिलों में गर्मी अभी और बढ़ सकती है। घरों से बाहर निकलने की स्थिति में शरीर के ज्यादातर हिस्सों को कपड़ों से ढ़क लें। साथ ऐहतियात के तौर पानी साथ लेकर चलें।
खबरें और भी…
- आवासीय क्षेत्र में चल रहा था अवैध OYO होटल, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर नगर निगम ने मकान किया सील…
- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा: रायपुर में 19,574 और दुर्ग में 18,112 फर्जी सदस्य पकड़े गए, 1.93 लाख नाम अब तक हटे…
- CG News: पापड़ी देने में देरी पर बिफरे बदमाशों ने गुपचुप वाले पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने शुरू की तलाश…
- रायपुर की 150 साल पुरानी सेंट्रल जेल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गोढ़ी में नई जेल बनाने की तैयारी…
- बिलासपुर में मंदिर में गंदगी फैलाने से मचा बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार — सरकंडा क्षेत्र में पुलिस सतर्क…