
खरोरा। एक बार फिर खरोरा नगर होली के रंग से सराबोर होने जा रहा है। जहां उड़ेगा अबीर रंग गुलाल,सजेगी महफिल और गुंजेगा फाग और नंगाड़ो की थाप। रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर नगर पंचायत खरोरा मे भव्य खरोरा रंग महोत्सव का आयोजन दैनिक भास्कर खरोरा एवं नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष अनिल सोनी के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम वेदराम मनहरे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा के विशेष सहयोग से आयोजित होगा। कार्यक्रम 27 मार्च शनिवार को दोपहर 12 बजे से मंगल भवन पुराना थाना के सामने खरोरा मे आयोजित है। एक दिवसीय इस कार्यक्रम मे राज्य स्तरीय फाग गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम को आयोजित कराने मे श्री शिवानी,अग्रवाल हीरो,बी.के.मोटर्स,अंशिका इलेक्ट्रॉनिक्स,ओम मेटल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स,भुवनेश्वर कूलर हाउस,कमल इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर व केशव आटो पार्ट्स विशेष भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे सुनील सोनी सांसद रायपुर लोकसभा,अनिता योगेन्द्र शर्मा विधायक धरसींवा,गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम,देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक धरसींवा,वेदराम मनहरे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा,अभिनेष कश्यप जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,गुलाब सिंह टिकरिहा पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,अनिल अग्रवाल महामंत्री भाजपा ग्रामीण,नरेन्द्र सिंह ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष खरोरा,संजय अग्रवाल अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स, सौरभ मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा,विनोद देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत केशला,राहुल मरकाम पार्षद वार्ड क्रमांक 03 एवं आयुष वर्मा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा खरोरा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। रंग महोत्सव कार्यक्रम को लेकर एक ओर जहां विशेष तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर आयोजन को लेकर खरोरा नगर के लोगों मे काफी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।