
रायपुर, 11 जून 2023: छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के आवाहन पर आज 11 जून को प्रदेश के 54 विभाग के अनियमित कर्मचारियों ने अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए मुख्यमंत्री निवास घेराव का निर्णय लिया और सरकार द्वारा किए गए धोखा बाजी के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू ने नियमितीकरण न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों की सभा को आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने संबोधित किया। (Aam Aadmi Party supported)
‘आप’ नेता विजय झा ने कहा कि अब चूंकि सीधी भर्तियों से पद भरे जा रहे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण की संभावना समाप्त हो गई है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील कि, 2 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आयोजित महारैली में न्यायधानी बिलासपुर में शामिल होकर अब धोखेबाजों को हटाकर एक मौका केजरीवाल और भगवंत मान को देने की बात कही। जिससे नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त हो सके। (Aam Aadmi Party supported)