क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

Chhattisgarh: गांव में गुसा तेंदुआ, गाय बकरियों को बनाया अपना शिकार, लोगों में दहशत का माहौल…

कांकेर: छत्तीसगढ के कांकेर जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। शहर से 2 किलोमीटर दूर गोविंदपुर गांव में शनिवार को खूंखार तेंदुआ panther आ पहुंचा और देर रात एक घर में घुसकर तीन बकरियों पर हमला कर दिया है, जिससे तीनों बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी दहशत का माहौल है।

तेंदुए ने किया गाय का शिकार, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ वीडियो
वहीं कुछ दिन पहले ही धमतरी में अरसीकनहर जंगल में एक तेंदुए ने गाय का शिकार किया। मादा तेंदुए के शिकार की घटना वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, तेंदुआ गाय को झाड़ियों में खींचकर ले जा रही है। यह घटना सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट reserve forest की है। दरअसल यह घटना धमतरी Dhamtari अरसीकनहर के जंगलों की है। जहां पर सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया है। जिसमें जंगली जानवरों के मूवमेंट कैमरे में कैद हो रहे है। इसी बीच एक दुर्लभ वीडियो कैमरे में कैद हुआ है,जिसमें मादा तेंदुआ panther गाय का शिकार करते नजर आ रही है।

ट्रैप कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व इलाके में तेंदुओं की अच्छी खासी संख्या है। कई बार ये जानवर इंसानी बस्तियों human settlements में भी घुस जाते है। DFO वरुण जैन ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है, जो कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गई थी। उसके शरीर में क्लच वायर फंसा हुआ था। मादा के साथ एक शावक भी था। यह वही मादा तेंदुआ panther है, जो अब स्वस्थ दिख रही है। उसके शरीर से क्लच वायर निकल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button