छत्तीसगढ़बड़ी खबर

कोरबा: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाईट नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा: प्रदेश के कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के पुष्प पल्लव काॅलोनी में एक 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम योगेश्वरी सोनी है जिसने किन कारणों से खुद को समाप्त किया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का शव घर के कीचन में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है।

पति अजय सोनी ने बताया,कि रात करीब डेढ़ बजे जब वह उठा तब पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। इधर उधर खोजने के बाद वह किचन की तरफ बढ़ा जिसका कमरा बंद था। खिड़की से उसने झांककर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फंदे से उतारा।

पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाईट नोट भी बरामद किया है। हालांकि उसमें क्या लिखा है इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button