छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू बोले- पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में बदसलूकी, कांग्रेस के इशारे पर पुलिस का गुंडा राज चल रहा है

टिकेश वर्मा, रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में बदसलूकी किये जाने और लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ होती एकतरफा कार्यवाही को कांग्रेस का गुंडाराज करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गुंडा राज चला रखा हैं और कांग्रेस के इशारे पर छत्तीसगढ़ की पुलिस गुंडागर्दी कर रही हैं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की चुनौती स्वयं कांग्रेस के नेताओं ने बार बार बयान जारी कर दी, लगातार भाजयुमो के खिलाफ वातावरण निर्मित किया और कांग्रेस के ही इशारे पर भाजयुमो नेताओं को लगातार एक दिन पहले से गुंडे बदमाशों की तरह ढूंढ ढूंढ कर गिरफ्तार किया गया,

उसके बावजूद भी भाजयुमो ने कांग्रेस की चुनौती स्वीकार कर राहुल गांधी को काला झंडा दिखा दिया तो कांग्रेस को पेट में मडोड उठ गया। उन्होंने भाजयुमो नेताओं को गिरफ्तार करने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस से पूछा हैं कि क्यों कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार नहीं किया गया?

https://fb.watch/a_f8aouH2z/

भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा पर पुलिस की वो मुस्तैदी नहीं दिखी जो एक सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में देखने मिली।

भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो ने कांग्रेस के काले झंडे दिखाने की चुनौती को स्वीकार किया और मोटरसायकल रैली निकाल कर कांग्रेस की चुनौती को विफल कर दिया, शायद उसी का बदला लेने केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के संरक्षण में ढीली सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेस के प्रयास को हमने हमारे नेता राजेश मूणत के नेतृत्व में पुनः विफल कर दिया तो कांग्रेस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, यह खुलेआम प्रशासनिक गुंडागर्दी हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महज 2 साल शेष हैं यदि पुलिस के अधिकारी कांग्रेस के इशारे पर गुंडाराज चलना चाहते हैं तो याद रहे 2 साल बाद हमारी सरकार होगी और जनता का राज चलेगा और जनता गुंडों को बर्दाश्त नहीं करती।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button