क्या कहती हैं आपकी गृहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

16 February 2022: आज कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातक ज्यादा जिम्मेदारी के चलते चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। वहीं मिथुन समेत इन 5 राशियों पर भगवान शिव की कृपा होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं, पढ़ें आज सभी राशियों का राशिफल..
आज का मेष राशिफल (Aries 16 February 2022)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला साबित होगा। आपकी एक ओर जहां सराहना हो सकती हैं, वहीं किसी रिश्तेदार से दुखद खबर भी मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्च करते समय मासिक बजट का ध्यान रखें।
आज का वृषभ राशिफल (Taurus 16 February 2022)
छात्रों की दिक्कतें दूर होने की संभावना है। दंपत्तियों में प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। बेकार के विवादाें में न उलझें। रिश्तेदारों की वजह से कुछ परेशानी होने की संभावना है। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात के दौरान प्रमोशन को लेकर बात कर सकते हैं।
आज का मिथुन राशिफल (Gemini 16 February 2022)
मिथुन राशि के जातकों की आज किस्मत खुलेगी। कार्यस्थल पर नए मौके मिलने की संभावना है। लोहा कारोबारियों को लाभ होगा। स्वाध्याय में आज अपना समय बिता सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे, पास की जगह घूमने जा सकते हैं।
आज का कर्क राशिफल (Cancer 16 February 2022)
आपकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अनजान लोगों की वजह से आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते वक्त जरूरी कागजात साथ लेकर चलें। अदालती मामलों में प्रगति की संभावना कम है। वाणी पर
आज का सिंह राशिफल (Leo 16 February 2022)
अपने मित्रों के साथ कारोबार से जुड़ी चर्चा कर सकते हैं। आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। आपकी सामाजिक स्थिति अच्छी होगी, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अनजान लोगों की वजह से आपको हानि हो सकती
आज का तुला राशिफल (Libra 16 February 2022)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा, मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। खानपान को लेकर लापरवाही न करें, पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio 16 February 2022)
दफ्तर में किसी से विवाद का सामना कर सकते हैं। आप आज चिड़चिड़े से रहेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे नहीं होने से अफसरों से फटकार मिल सकती है। कारोबार की स्थिति।
आज का धनु राशिफल ( Sagittarius 16 February 2022)
आज किसी काम के सिलसिले में ससुराल जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। आज अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बिता सकते हैं। घूमने के लिए किसी धार्मिक स्थल जाएंगे। प्रसन्नता के अवसर आएंगे।
आज का मकर राशिफल (Capricorn 16 February 2022)
आज का मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पुरानी रकम वापस मिलने के साथ ही कारोबार में नए सौदे पूरे कर सकते हैं। आपको खानपान को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सेहत संबंधी
आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius 16 February 2022)
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा, किसी की गलत बातों का विरोध करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने के साथ ही जरूरत के सामान खरीदने में खर्च करेंगे।
आज का मीन राशिफल (Pisces 16 February 2022) किसी मित्र से अनबन होने की संभावना है। अपनी वाणी पर काबू रखें। आपके व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी। जरा जरा सी बात पर उत्तेजित होना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। गैस, अपच संबंधी दिक्कतों से परेशान हो स