IPL 2023 : क्रिकेट के महाकुंभ IPL का आज से आगाज , पहली बार 12 भाषाओं में होगी कमेंट्री, देखिये लिस्ट…
क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल (IPL) के 16वें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है. शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मुकाबला होगा. इस बार के IPL में खास बात यह है कि पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी भाषा में भी कमेंट्री होगी. स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में कमेंट्री होगी. वहीं जियो सिनेमा पर 12 लैंग्वेज (भाषा) में मैच प्रसारण किया जाएगा. मैच की कमेंट्री कई दिग्गज खिलाड़ी भी करने वाले हैं.
इस आईपीएल के प्रसारण में दो मीडिया हाउस होंगी. आईपीएल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ऐप के जरिये से देखा जा सकेगा. मैच को रोमांचक बनाने के लिए कमेंटेटर अहम रोल निभाते हैं. जो दर्शको को मैच से जोड़े रखते हैं. कमेंटेटर और दर्शक के रिश्ते को नए मोड़ पर ले जाने के लिए प्रसारको ने स्थानीय भाषाओं में मैच का प्रसारण करने की कोशिश की है. जिसमें अंग्रेजी, पंजाबी, बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, उड़िया, मराठी, गुजराती, मलयालम, भोजपुरी, और कन्नड़ भाषा शामिल है.
IPL में दिग्गज खिलाड़ी भी बने एंकर
आईपीएल (IPL 2023) के कमेंटरी के लिए कमेंटेटर में ग्लैमरस चेहरे की वापसी हुई है. वहीं दिग्गज खिलाड़ी भी एंकर के रूप में कमेंटरी करते नजर आएंगे. जिसमें जहीर खान, सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, एबी डिविलियर्स, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली, रॉबिन उथप्पा, क्रिस गेल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी कमेंट्री करते नजर आएंगे.
देखिये कमेंटेटर की लिस्ट-
लिस्ट-

ख़बरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






