पुरे दुनिया में भारत देश की आबादी सबसे ज्यादा ,दूसरे नंबर में चीन …

भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFP) के मुताबिक, भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है, जबकि चीन में 142.57 करोड़ लोग हैं। यानी अब भारत में चीन के मुकाबले करीब 29 लाख लोग ज्यादा हैं। (India has the second largest population in the world)
tead more: Weather Update: बढ़ती गर्मी और लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी…
UN के एक प्रोजेक्शन के मुताबिक अगले 300 साल तक अब भारत ही दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश रहेगा। चीन की आबादी 2022 से ही घटना शुरू हो चुकी है, जबकि भारत की आबादी अभी 2060 तक बढ़ती ही रहेगी। (India has the second largest population in the world)
read more; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा फूड प्रोडक्शन करने वाला देश है, लेकिन भुखमरी सूचकांक में भारत 107वें नंबर पर है। भारत की आबादी के ऐसे कई विरोधाभास हैं। नीचे हम 7 ग्राफिक्स दे रहे हैं, जिससे भारत की 143 करोड़ की आबादी के मायने समझे जा सकते हैं…