छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

BREKING NEWS: तेज रफ्तार वाहन ने एंबुलेंस और चार कारों को मारी जोरदार टक्कर, 5 की मौत, देखे वीडियो…

Incident caught on CCTV मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी एंबुलेंस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना देर रात 3.30 बजे की है।दरअसल, इससे पहले यहां एक एक्सीडेंट हुआ था। एंबुलेंस इस हादसे में घायल लोगों को लेने आई थी। रोड के किनारे जब इन्हें बैठाया जा रहा था, तभी एक कार आई और इन्हें रौंदती चली गई। इसके बाद एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

READ ALSO-BREKING: आज कोहका में मनाया जाएगा 39वा वर्ष का दशहरा ,जाने पूरी जानकारी

घटना CCTV में कैद
Incident caught on CCTV यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी।पहला एक्सीडेंट रात 3 बजे हुआ। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एंबुलेंस मदद के लिए स्पॉट पर पहुंची। इनकी मदद के लिए दो कार और रुक गईं। इस वक्त 13 लोग वहां खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार ने इन्हें रौंद दिया। सी लिंक के एक एम्पॉलाई समेत 13 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।

इन कारों में सवार लोग भी जख्मी हो गए।
Incident caught on CCTV बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की मिनिमम स्पीड 80 किमी प्रतिघंटे रहना अनिवार्य है। यही वजह है कि यहां चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां 100 से ज्यादा की स्पीड में चलती हैं। जिस कार ने सबसे पहले टक्कर मारी उसकी रफ्तार तकरीबन 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की बताई जा रही है। हालांकि, अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

PM मोदी ने दुख जताया
Incident caught on CCTV PM नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।’

READ ALSO-CRIME NEWS: नवरात्रि उत्सव के दौरान चाकूबाजी, 2 पक्षों में हुए विवाद से मचा बवाल, पुलिस ने तीन को दबोचा , जाने पूरा मामला

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button