छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

LOK SABHA RESULT 2024: छत्तीसगढ़ का रुझान में भाजपा ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश राजनांदगांव से आगे…

Lok Sabha Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। यहां जानिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, बस्‍तर लोेकसभा सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे
Mahasamund Lok Sabha Result 2024: महासमुंद लोकसभा सीट

विधानसभा – धमतरी

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3670

रूपकुमारी (BJP) – 5058

लोकसभा – महासमुंद

विधानसभा – खल्लारी

दूसरा राउंड

ताम्रध्वज साहू (CONGRESS) – 3742

रूपकुमारी (BJP) – 4664

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 10 हजार मतों से आगे
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में दो राउंड की गिनती में विजय बघेल 10 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं l

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर में भाजपा के महेश कश्यप आगे
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में मतगणना जारी है।

दंतेवाड़ा

दूसरा राउंड

कवासी लखमा कांग्रेस। 4381 वोट

महेश कश्यप। भाजपा। 6420 वोट

नोटा 971

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर से भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन आगे
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में अब तक भाजपा के प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। बृजमोहन को 25365 और विकास उपाध्याय को 14916 मत मिले हैं।

CG Lok Sabha Election Result 2024:रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर सीटों पर भाजपा आगे
CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में मतगणना के दो घंटे के शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। इसमें रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बस्‍तर और कांकेर लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 4643 मतों से आगे
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे l वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं।

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा क्षेत्र

बालोद जिला

डौंडीलोहारा विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 4546

भोजराज नाग 5500

संजारी बालोद विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 5066

भोजराज नाग 3675

गुंडरदेही विस पहला राउंड

वीरेश ठाकुर 3745

भोजराज नाग 4663

Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग से विजय बघेल 1600 वोट से आगे
Durg Lok Sabha Election 2024: दुर्ग लोकसभा सीट के बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा बेमेतरा, साजा और मारो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय बघेल 1600 वोट से आगे चल रहे हैं।

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर से भाजपा के महेश कश्‍यप आगे
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: बस्‍तर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा के महेश कश्‍यप, कांग्रेस के कवासी लखमा से आगे चल रहे हैं।

नारायणपुर दूसरा राउंड

कवासी लखमा 1288

महेश कश्यप 1608

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: बालोद में 14 काउंटिंग टेबल पर वोटिंग जारी
Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कांकेर लोकसभा सीट के अंतर्गत बालोद विधानसभा सीट के पाकुरभाट में बने मतगणना स्थल लाइवलीवुड कालेज में सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना के लिए शत प्रतिशत महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 काउंटिंग टेबल पर ईवीएम मशीनों की मतगणना चक्रवार की जाएगी।

Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडे पीछे
Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी। यहां मौजूदा सांसद संतोष पांडे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे। संतोष पांडे को 2357 मत मिले वहीं भूपेश बघेल को 4518 मत मिले है।

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल ने बनाई बढ़त
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से पहली राउंड की गिनती में 4643 मतों से आगे चल रहे हैं l विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से भी बढ़त बनाई हुई है।

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर, दुर्ग में भाजपा आगे
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं।

Kanker Lok Sabha Election Result: कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे
Kanker Lok Sabha Election Result: कांकेर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में कांग्रेस के प्रत्‍याशी बीरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं। बीरेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के भोजराज नाग से है।

Durg Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना स्थल पहुंचे एसपी
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के शंकराचार्य कालेज मतगणना स्थल में एसपी जितेन्द्र शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं।

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर से भाजपा आगे, बृजमोहन ने बनाई बढ़त
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से पहले राउंड में बृजमोहन अग्रवाल बढ़त बनाएं हुए हैं।

CG Lok Sabha Election Result 2024: छत्‍तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में भाजपा दुर्ग और राजनांदगांव सहित तीन लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

पार्टी: आगे

भाजपा: 3

कांग्रेस: 1

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: आइडी कार्ड दिखाने के बाद मिली इंट्री
Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव का मतगणना शुरू होने के पहले ही राजनीतिक दलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजनांदगांव के मंडी स्थित मतगणना केंद्र में आईडी दिखाने के बाद इंट्री दी गई। मतगणना को लेकर करीब 400 जवानों की तैनाती की गईं है।

Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में मतगणना शुरू हो गई है l सुबह 8 बजे पोस्टल की गिनती शुरू की गई l 8.30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी l वहीं मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पहुंच गए हैं l

CG Lok Sabha Election 2024: रायपुर, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मिले इतने डाक मतपत्र
CG Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में तृतीय चरण में मतदान अंतर्गत दुर्ग से 3 हजार 525 और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 हजार 849 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।

CG Lok Sabha Election Result 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मिले इतने डाक मतपत्र
CG Lok Sabha Election Result 2024: द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों से क्रमशः 1 हजार 568, 4 हजार 242 और 6 हजार 326 डाक मतपत्र अब तक प्राप्त हुए हैं।

Bastar Lok Sabha Result 2024: बस्‍तर में 3 हजार 264 डाक मतपत्र हुए प्राप्त
Bastar Lok Sabha Result 2024: लोकसभा आम निर्वाचन में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से कुल 3 हजार 264 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।

Raipur Lok Sabha Result 2024: पोस्टल मतों की गणना शुरू
Raipur Lok Sabha Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट पर आठ बजे से पोस्टल मतों की गणना शुरू हो गई है। आठ बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किए जाएंगे। 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी।

Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर में 133 राउंड में पूरी होगी गिनती
Raipur Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना आज सुबह आठ बजे से सेजबहार के इंजीनियरिंग कालेज में शुरू हो जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल होगी। वहीं 133 राउंड में गिनती पूरी होगी।

Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: चौधरी या साहू कौन जाएगा संसद, निर्णय आज
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली के नए सांसद भवन की दहलीज पर कौन रखेगा कदम, इसका निर्णय मंगरवार की शाम तक हो जाएगा। एक्जिट पोल जारी होने के बाद जहां भाजपा में खुशी की लहर है।

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: मुख्य चौराहों पर भी मिलेगी परिणाम की जानकारी
Bastar Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में छह जिले और आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां सभी जिला मुख्यालयों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव में एक साथ सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होगी।

Durg Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र के बीच सीधा मुकाबला
Durg Lok Sabha Election Result 2024: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता का आवाज देश के सर्वोच्च पंचायत संसद में कौन उठाएगा, इसका फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद होगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के विजय बघेल, कांग्रेस के राजेंद्र साहू सहित 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Kanker Lok Sabha Election Result 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
Kanker Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा कांकेर के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनका भाग्य स्ट्रांग रूम में बंद है। मंगलवार को स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है और कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी।

Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: थोड़ी देर में होगा प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला
Rajnandgaon Lok Sabha Result 2024: 39 दिनों की प्रतीक्षा के बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होने जा रहा है। भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय और कांग्रेस से पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button