BastarBijapur.BilaspurfigeshwarJagdalpurraipurUncategorizedकवर्धाकांकेरकोण्डागांवकोरबाछत्तीसगढ़जगदलपुरजन जागरूकताजांजगीर-चाम्पादुनियादुर्गदेशधमतरीनारायणपुरपॉलिटिक्सबालोदबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबरभारतभिलाईमहासमुंदराजधानी रायपुरराजनांदगांवराज्यसुकमा

CG LOK SABHA RESULT 2024: छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में से 10 में BJP ने मारी बाजी, 1 सीट पर कांग्रेस, जाने कौनसे प्रत्याशी ने कितने मतों से लाई जीत की लहर…

CG LOK SABHA RESULT 2024: रायपुर: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा से बड़ी जीत दर्ज की है.

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 575285 वोटों से मात दी है. दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 438226 वाेटों से बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा सीट पर ही जीत हासिल की है. यहां ज्योत्सना महंत ने सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

जानिए कहां कितने वोट से जीते प्रत्याशी

1. रायपुर लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 5,75,285 वोटों से जीते

2. दुर्ग लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 4,38,226 वोटों से जीते

3. सरगुजा लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज 64,822 वोटों से जीते

4. राजनांदगांव लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44,000 हजार वोटों से जीते

5. बिलासपुर लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

6. जांजगीर चांपा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 60,000 वोटों से जीतीं

7. बस्तर लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55,245 वोटों से जीते

8. कांकेर लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1,974 वोटों से जीते

9. महासमुंद लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं

10. रायगढ़ लोकसभा– भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते

11. कोरबा लोकसभा– कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 40,000 हजार से ज्यादा वोट से जीते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button