देवरिया: उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों की वजह से हर दिन अपराध घटित हो रहे हैं। ज्यादातर मामले हत्या से जुड़े हैं। नाजायज संबंधों को छिपाने के लिए आरोपी अपने खून के रिश्तों का क़त्ल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। लेकिन क़त्ल के अलावा कई और अपराधों के पीछे भी इस अनैतिक रिश्ते का हाथ है।
ताजा मामला यूपी के ही देवरिया का है। दरअसल, यहां का रहने वाला मन्नू गुप्ता कामकाज के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। इस बीच उसकी पत्नी का अपने भांजे के साथ ही अवैध संबंध स्थापित हो गया। दोनों के बीच अक्सर शारीरिक संबंध भी बनते थे। दोनों इस कदर इश्क में डूबे थे कि अपनी अलग दुनिया बसाना चाहते थे।
इस बीच मामी और भांजा घर से फरार हो गए। इतना ही नहीं, बल्कि आरोपी मामी अपनी एक बेटी को अकेला छोड़कर घर से 10 लाख के जेवर और कैश भी साथ ले गई। इसकी सूचना जैसे ही सऊदी में रह रहे पूजा के पति मन्नू को मिली, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह पूरी घटना पिछले महीने की 24 दिसंबर की है। पत्नी के घर से भागने की खबर सुनकर पति मन्नू गुप्ता 29 दिसंबर को सऊदी से घर वापस आया। इसके बाद उसने पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत को संज्ञान में लेकर पुलिस अब दोनों मामी-भांजा की तलाश में जुट गई है। हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।






