CG BREAKING : सड़कों पर मवेशियों का जमवाड़ा, हलाकान हुए किसान और ग्रामीण, दी चेवतानी

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना रोका छेका में सरकार के अधिकारी और कर्मचारी ही लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअसल आवारा मवेशियों से हलाकान ग्रामीणों और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि वे मवेशियों से परेशान हैं।(CG Roka Cheka Scheme)
READ ALSO-राजधानी ब्रेकिंग: नाली में डूबा मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
मिली जनकारी के अनुसार जिले की सड़कों पर मवेशियों का जमवाड़ा रहता है, जिसके चलते रास्ते में चलने वाले राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं, खुले में घूम रहे मवेशी किसानों की फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। अब परेशान ग्रामीणों ने और किसान नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है और मवेशियों को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिए हैं।(CG Roka Cheka Scheme)
बता दें कि सरकार ने खुले में घूमने वाले मवेशियों के लिए रोका छेका योजना बनाई है, जिसके तहत हर गांव में बने गौठान में मवेशियों को रखा जाना है। लेकिन लापरवाही के चलते मवेशियों को गौठान में नहीं रखा जाता और वे सड़कों पर घूमते रहते हैं। साथ ही किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
READ ALSO-राजधानी ब्रेकिंग: नाली में डूबा मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






