निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन 4 मार्च को
रायपुर: आयुर्वेदिक एवं हर्बल औषधियों को अपने जीवन में अपना कर बिना किसी साइडइफेक्ट के गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लोगों में आयुर्वेद और हर्बल चिकित्सा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
READ MORE: भारतीय थल सेना में महिला अग्निवीर भर्ती शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल
संस्थान के डायरेक्टर प्रफुल जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस शिविर में ख्याति प्राप्त नाड़ी वैद्य एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम द्वारा नव्स परीक्षण कर जांच एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, डायट चार्ट, घरेलू नुस्खों के साथ पंचकर्म चिकित्सा की भी विस्तृत जानकारी निःशुल्क प्रदान की जायेगी।
READ MORE: BREAKING: आज शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई,इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
इस आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में कुछ पेटेंट दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया जायेगा। शिविर में मुख्य रूप से आयुर्वेदाचार्य एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. रेखा जैन, डॉ. शीतल चौहान एवं डॉ. पुरुषोत्तम सागर अपनी सेवाए प्रदान करेंगे।
शिविर 4 मार्च, शनिवार को सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मैग्नेटो मॉल रायपुर में संचालित किया जायेगा। जांच हेतु मरीज 9691147111 मोबाइल नंबर पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
ख़बरें और भी…
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…
- पटना-इंदौर एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद: RPF जांच में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का होगा खुलासा…






