क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

Raipur Crime: 4 महीने से फरार 5 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर Tomar Brothers पुलिस की पकड़ से बाहर…

रायपुर: फरार चल रहे आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह और रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार महीने में भी नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा घोषित पांच हजार रुपये का इनाम भी किसी काम नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी अभी भी छापेमारी और तकनीकी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों तक कोई सफलता नहीं मिली।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सूदखोरी और ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनाम की घोषणा भी की थी। पांच हजार नकद की घोषणा कर जनता से सहयोग मांगा गया। लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद पुलिस किसी भी सफलता तक नहीं पहुंच सकी।

दोनों भाइयों पर 44 दिनों में सात केस दर्ज किए गए हैं। इसमें सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इन मामलों में तोमर परिवार की एक बहू, भतीजा दिव्यांश, दो वकील और दो कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। सभी जेल में बंद हैं। इसी मामले में दोनों भाई लगातार फरार चल रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार होने के बावजूद तोमर बंधु अपने संपर्क में लगे लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे, जिसके कुछ पुख्ता इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे थे। इसी आधार पर भावना तोमर को जेल भेज दिया गया था।

कई थानों में है मामला दर्ज

तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती और तेलीबांधा थानों में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सूदखोरी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तोमर बंधु लंबे समय से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

18 जुलाई को पेश होने का दिया था आदेश

दोनों को 18 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होने का फिर मौका दिया गया था । दोनों कोर्ट नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने संपत्ति कुर्की कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर पिछले चार महीने से फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उन्हें 14 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होना था। उनके घर पर जाकर इसकी सूचना दी गई। उसके बाद भी दोनों भाई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button