तेज़ बारिश के चलते फैक्ट्री की दीवार गिरे, 4 बच्चों की मौत 5 लोग घायल

गुजरात। भारी बारिश के चलते फैक्ट्री की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वही 5 लोग घायल हो गए है दरसल हलोल स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के चलते एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। बता दें कि पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले का रहने वाला है। यह लोग हलोल तालुका में चंद्रपुरा गांव में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।
वही श्रमिकों के परिवार अस्थायी तंबू में रह रहे थे, जो उन्होंने कारखाने की चारदीवारी के पास बनाया था। बारिश के बीच दीवार अचानक ही गिर गई। दीवार गिरने की वजह से कुल 9 लोग घायल हुए थे। जिनमें से 5 साल से कम उम्र के 4 बच्चों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बच्चों की पहचान 5 वर्षीय चिरिराम डामोर, 4 वर्षीय अभिषेक भूरिया, 2 वर्षीय गुनगुन भूरिया और 5 वर्षीय मुस्कान भूरिया के रूप में हुई।