दोस्तों की वजह से मंडप में ही खुल गई दूल्हे की पोल, Whatsapp पर प्रोफाइल देखकर दुल्हन के पिता ने शादी करने का फैसला कर लिया

एटा: इन दिनों शादी समारोह से जुड़ी कई खबरें मीडिया में देखने और पढ़ने को मिलते हैं। इन खबरों में कुछ शादी के नाम पर झांसा देने की होती है तो कुछ लूटेरी दुल्हन की होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक मंडप पर ही दूल्हे की पोल खुल गई। दूल्हे की पोल खुलते ही ऐसा बवाल मचा कि धीरे-धीरे सभी बाराती खिसक गए और दूल्हे को सीधे जेल जाना पड़ गया। (Groom’s Pole Open in Mandap)
READ ALSO-दवा लेने गई नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, दो आरोपियों गिरफ्तार ,जाने पूरा मामला‘
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक की शादी कन्नौज के छिबरामऊ की युवती के साथ तय हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि उनके वाट्सएप पर शादी का ग्रुप है। जहां लड़कों का बायोडाटा आता है। इस दौरान एटा के एक युवक का भी बायोडाटा आया। युवक ने बायोडाटा में खुद को रेलवे में अधिकारी बताया था। इसके बाद लड़की के पिता ने एटा जाकर लड़का देखने के बाद रिश्ता तय कर दिया।
चार जुलाई को छिबरामऊ में गोदभराई का कार्यक्रम हुआ और चार नवंबर को शादी की तारीख तय की गई। शुक्रवार को शादी के लिए लड़की पक्ष वाले एटा आ गए। जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में होनी लगी। खाना के बाद वरमाल का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। फेरे के लिए मंडप में दुल्हन को बुलाया गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा के परिजनों से चढ़ावा मंगाने के लिए कहा। इस पर कई बार आनाकानी करने के बाद वह लोग चढ़ावा लेकर आए।(Groom’s Pole Open in Mandap)
जब डब्बा खोलकर देखा गया तो उसमें सामान ही नहीं थी बल्कि जेवर वाले डिब्बों में टॉफी भरी हुई थीं। वहीं मंगलसूत्र भी नकली निकला। तभी दुल्हन के भाइयों को पता चला कि दूल्हा की कोई सरकारी नौकरी नहीं ये है। ये सुनकर दुल्हन पक्ष भड़क गया। फर्जी नौकरी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और उसके परिजनों को कोतवाली लेकर आ गयी। वहीं शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
- Sex Before Marriage: शादी से पहले sex जरूरी — बाबा के विवादित बयान पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की कड़ी प्रतिक्रिया…
- IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में सुरक्षा में बड़ी सेंध! विराट कोहली के पास पहुंचा फैन, ड्रिंक्स ब्रेक में मचा हड़कंप – देखें VIDEO…
- राजनांदगांव: 17 वर्षीय छात्रा पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज…
- IND vs SA रायपुर ODI: स्टेडियम में महंगा पड़ेगा स्नैक्स! बिरयानी 150 और बर्गर 80 रुपए, जानें पूरी रेट लिस्ट…
- Amit Baghel जल्द करेंगे सरेंडर! Underground Interview में बोले– ‘नयायालय पर भरोसा, छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ूंगा…





