बड़ी खबर

cg breaking: पिता ने अपने सगी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

छत्तीसगढ़ कोरबा में सौतेले बाप ने ही अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का पति उसे करीब दो साल पहले छोड़कर कहीं चला गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें यह लड़की सबसे बड़ी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला ने करीब दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। (he accused had a fight with his wife)

read also-Breaking: पुलिस थाने के सामने शराब आहातों में चल रहा सट्टा कारोबार, मंडला में जुआ-सट्टा और

दूसरे पति के भी पहले से दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। इस पर महिला बिना बताए कहीं चली गई। घर में सभी छह बच्चे और आरोपी पिता ही था। इसके बाद रविवार को 14 साल की लड़की को आरोपी बाप ने आइसक्रीम खिलाने की बात कही और अपने साथ कौहड़िया क्षेत्र में ले गया। वहां आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की डर गई। फिर दोनों घर लौट आए। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो वह डरकर भाग गई। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। इसकी भनक आरोपी को लगी तो वह भाग निकला।(he accused had a fight with his wife)

read also-BREAKING: आठ माह के बच्चे पर कहर बनकर टूटे कुत्ते, मासूम के शरीर को बुरी तरह नोचा..

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button