छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
RJ NEWS पर सबसे पहले देखिए राहुल की तस्वीर, चट्टानों को चीरता हुआ बाहर निकला राहुल…

जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। 104 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने राहुल को बाहर निकाल लिया गया है। अब उन्हें यहां से सीधा अस्पताल ले जाया जाएगा। उनके लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
10 जून को बोरवेल में गिरा था राहुल
Janjgir Borewell Rescue राहुल साहू (10) का शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद से कुछ पता नहीं चला। जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए तो राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है। बोरवेल का गड्ढा 80 फीट गहरा है।
ये भी बताया गया है कि बच्चा मूक-बधिर है, मानसिक रूप से काफी कमजोर है। जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था। पूरे गांव के लोग भी 2 दिन से उसी जगह पर टिके हुए हैं, जहां पर बच्चा गिरा है। राहुल अपने मां-बाप का बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई 2 साल छोटा है। पिता की गांव में बर्तन की दुकान है।