वर्दी के आढ़ में महिला से की बत्तमीजी, शोशाल मिडिया में हुआ विडिओ…

मध्यप्रदेश : के ग्वालियर शहर में वर्दी की गर्मी का मामला सामने आया है।जिसमे नशे की हालत में पुलिस का एक जवान महिला के घर घुस गया। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
मामला शहर के मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा का है। मुरार थाने में HCM के पद पर पदस्थ सिद्धार्थ अमर राव पर घर के अंदर घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने वीडियो बना कर HCM के नाम की नेमप्लेट दिखाई है। वीडियो में महिला के पति द्वारा पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में जबरन घुसने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस के सीनियर अधिकारियो तक मामला पहुंचा है। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। आरोप के बाद पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद नियामानुसार कार्रवाई की बात कही है।