
नईदिल्ली।हर देश में शादी को लेकर कई तरह के रिवाज निभाई जाती है। हर देश में अलग अलग रिति रिवाजों से शादी होती है। दूल्हा-दुल्हन को खुश करने के लिए कई तरह की रस्में भी निभाई जाती है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां अजीबो गरीब रिति रिवाज किए जाते है। (Groom’s friends kidnap bride at wedding)
read also-सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इन राज्यों में परीक्षा की तारीखों में बदलाव
जानकारी के अनुसार, जर्मनी में कुछ अलग ही तरह के रिवाज निभाई जाती है। दूल्हा दुल्हन के शादी के दिन पूरे परिवार के लोग मिलकर अलग अलग खेल खेलते है। वहीं शादी को मस्ती भरा बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन को लकड़ी कटवाई जाती है उसे अधूरा भी नहीं छोड़ सकते। इस रस्म को रिश्ते की मजबूती के लिए की जाती है।
वहीं दूल्हा-दुल्हन को चीनी मिट्टी के बर्तन बनाना भी पड़ता है और सारे मेहमानों के साथ मिलकर खुद दूल्हा-दुल्हन को बर्तन को तोड़ना पड़ता है। इस सब के बीच खास बात ये है कि साफ करने का ज़िम्मा सिर्फ दूल्हा- दुल्हन का होता है। शादी के दिन दुल्हन को घूंघट की तरह वेल पहनाया जाता है। जिसमें सफेद रंग के नेट के कपड़े से दुल्हन का चेहरा हल्का दिखता है।
आपको बता दें कि भारतीय शादियों में दूल्हे का जूता चुराया जाता है। लेकिन जर्मनी में जूते की जगह दुल्हन का अपहरण कर लिया जाता है। हैरानी की बात ये है कि दूल्हे के दोस्त मिलकर दुल्हन का अपहरण करते है और दूल्हे को अपनी दुल्हन को ढूंढने को कहते है। इसमें दूल्हे के सब्र का इम्तिहान लिया जाता है।जर्मनी में सुहागरात के (Groom’s friends kidnap bride at wedding)
समय की जाने वाली एक मज़ेदार रस्म के बारे में कम ही लोगों को पता होगा। दरअसल इसमें दूल्हा-दुल्हन के कमरे को पूरा गुब्बारों से भर दिया जाता है इसके बाद सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन को मिलकर ये गुब्बारे फोड़ने पड़ते हैं। ये दूल्हा-दुल्हन के अच्छे और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किया जाता है। इनमें से एक भी गुब्बारा गतली से छूटना भी अशुभ माना जाता है।
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी
- Kondagaon News: भाजपा नेता की गाड़ी से टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत – पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप
- CG Board Result 2025: 10 मई तक आ सकता है CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 5.71 लाख छात्रों को इंतजार…
- CG NEWS: तेज रफ़्तार कार की कहर, कार ने ली महिला की जान मौके पर दर्दनाक मौत…