छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखो का सामान गायब, मंत्री श्याम का आरोप

RAIPUR: पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगले से लाखो का सामान गायब हुआ, स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है उनका कहना है जब वे बंगले का निरक्षण करने बंगले में पहुंचे तो बंगले को देख कर ऐसा प्रतीत हुआ मानो बंगले में लूट खसोट की गई हो फ़िलहाल बंगले से लाखो का सामान गायब है, उन्होंने कहा की यह राज्य की संपत्ति है जिसके साथ छेड़खानी की गई है | जिसने भी यह किया है उसपर कड़ी कारवाही होनी चाहिए | इसके साथ ही मंत्री शिव डहरिया पर कई सवाल उठाये जा रहे है फ़िलहाल इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है.

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब पूर्व हो चुके कुछ मंत्रियों ने बंगले खाली कर दिए हैं। ऐसे में कुछ बंगलों से महंगे सामान गायब होने की खबर आ रही है। कांग्रेस शासन में नगरीय प्रशासन रहे मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने बंगला खाली कर दिया है, लेकिन उसके बाद उक्त बंगले से लाखों रुपए के सामान गायब होने की बात सामने आई है। नए स्वास्थ्य मंत्री को यह बंगला आवंटित हुआ है, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया।

उन्होंने यह आरोप लगाया है कि यहां लगे एसी, मॉड्यूलर किचन समेत कई महंगे सामान गायब हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राज्य सरकार से आवंटित बंगले में शिफ्ट होने से पहले उसका निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्हें कई सामान गायब मिले। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हमने जांच करने और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button