देशबड़ी खबर

पैसे कमाने के लिए किया जाता था लड़कियों का अपहरण, दुष्कर्म के बाद करते थे ये घिनौनी हरकत

अहमदाबाद | गुजरात पुलिस ने लड़कियों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक पटेल, उनकी पत्नी रेणुका पटेल, रूपल मैकवान, मोतीभाई सेनमा, अमुतजी ठाकोर, चेहरसिंह सोलंकी और एक नाबालिग के रूप में हुई है। (girls trafficking)

कनभा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयेश कलोत्रा ने आईएएनएस को बताया, “कुछ और लोग भी रडार पर हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।”यह गिरोह पैसे कमाने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लड़कियों का अपहरण करते थे, उनके साथ दुष्कर्म करते और अंतत: शादी के लिए पुरुषों के हाथों बेच देते थे।

गिरोह के सदस्य लड़कियों को 2 से 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे। पुलिस उस लड़की की पहचान करने और उसे खोजने में सफल रही, जिसे अशोक पटेल ने अहमदाबाद से अगवा किया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म गया और दो से अधिक पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। (girls trafficking)

पुलिस ने कहा कि अशोक की पत्नी रेणुका अपने पति की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थी। सब-इंस्पेक्टर कलोत्रा ने कहा, “लगभग 8-9 युवा लड़कियां मानव तस्करी के रैकेट में फंसी हुई थीं, जिनमें से कनभा की लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। अशोक ने उसे दो दिनों तक पीटा और उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया।” कलोत्रा ने कहा, “पीड़िता कनभा गांव की रहने वाली है। इस नाबालिग लड़की के परिवार से अशोक और रेणुका के मधुर संबंध थे। इस वजह से वह अक्सर उसी गांव में रहने वाले अशोक के घर आती-जाती रहती थी।”

 

 

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button