छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raipur News : शराब के नशे में बीच सड़क पर लड़ाई कर रही लड़कियां, पार्किंग को लेकर दुकानदार से कर रही बहस

रायपुर के हाईवे में लड़कियों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें यु‌‌वतियां कुछ लोगों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं। लड़कियों के साथ कुछ लड़के भी मौजूद हैं जो हाथापाई पर करते नजर आए। वीडियो वीआईपी चौराहे के पास का बताया जा रहा है।

Read More: साधु को आधी रात को आई अनजान वीडियो कॉल, फोन Recived करते ही बिना कपड़े के दिखने लगी लड़की…स्क्रीन शार्ट लेकर किया ये काम

वीआईपी चौक पर एक पान दुकान के बाहर काले रंग की एक्सयूवी गाड़ी से लड़कियां उतरी और कुछ लोगों से बहस करने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़कियां नशे में थी और गाली गलौच कर रही थी। (Raipur latest hindi News)

बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ कुछ युवक भी थे। घटना शनिवार देर रात की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। लड़कियां वीआईपी रोड के आस-पास किसी पब से पार्टी करके लौट रही थी तभी यह विवाद खड़ा हो गया।

Read More: Good News : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! फिर बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी…इतना बढ़ेगा वेतन

दुकानदार ने गाड़ी पार्किंग को लेकर टोका और इसी बात पर लड़कियां बहस करने लग गई। कुछ देर तक हंगामा चला। लोगों की भीड़ जुट गई और उसके बाद लड़कियां कार में सवार होकर फरार हो गई। हंगामा बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दे दी थी।

नोटिस भेजेगी पुलिस

हंगामे की खबर मिलने के बाद तेलीबांधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक लड़कियां जा चुकी थी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर लड़कियों की गाड़ी का पता चला है, जिसके आधार पर अब लड़कियों को नोटिस भेजकर पुलिस तलब कर सकती है। इससे पहले भी व्यक्ति रोड के कई होटलों के बाहर देर रात पार्टी के बाद लड़के-लड़कियां बाहर आकर एक दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करते हुए कैमरे में कैद हो चुकी हैं।(Raipur latest hindi News)

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button